ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन

By Goapl Gupta · 05 Jun 2026 · 6 views
जयपुर, 5 जून 2026:
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के तहत संगठन की महिलाओं, प्रबुद्ध जन और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और जीव-दया के तहत विभिन्न सेवा कार्य किए.
इस पुनीत अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में मंजू शर्मा, नरेंद्र भूषण, हरेंद्र पाल सिंह जादौन, सुमित शर्मा, भुवनेश तिवारी, नमिता, सुरभि और पूर्वी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. अतिथियों और संगठन की पदाधिकारियों ने मिलकर परिसर और आस-पास के क्षेत्रों में धरा को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से सघन पौधारोपण किया. इसके साथ ही, भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए पेड़ों पर परिंडे बांधे गए और उपस्थित लोगों ने इनमें नियमित रूप से पानी व दाना डालने की जिम्मेदारी ली.
इस अवसर पर वरिष्ठ नेत्री मंजू शर्मा और अन्य वक्ताओं ने पर्यावरण संतुलन पर जोर देते हुए कहा कि पेड़ लगाने के साथ-साथ उनका पालन-पोषण करना और मूक पक्षियों की सेवा करना हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है. अन्नपूर्णा नारी संगठन के इस प्रयास की सभी अतिथियों ने खुले मन से सराहना की.
कार्यक्रम में स्कूल प्रशासन, संगठन की सभी सदस्यों और क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही. अंत में संगठन द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने और प्रकृति संरक्षण में भागीदारी निभाने के लिए सभी अतिथियों व आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया.

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube