राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
By Goapl Gupta ·
05 Jun 2026 ·
8 views
आज दिनांक 5/6/26 को राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जल सेवा शिविर प्रभारी श्री दामोदर प्रसाद टेलर ने बताया कि यह कार्यक्रम श्रीमती सरोज सैनी व्याख्याता महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मंढोली पत्नी श्री सी .पी. सैनी व.चिकित्सक राजकीय कपिल चिकित्सालय नीमकाथाना तथा रेलवे स्टेशन कार्मिक नरेंद्र सिंघल के सौजन्य से आयोजित किया गया। इस अवसर भामाशाह श्रीमती सरोज सैनी ने सभी सेवा देने वाले स्काउट को बिस्किट तथा जल सेवा शिविर में सहयोग हेतु एक स्टील की बाल्टी सप्रेम भेंट की। सभी रेलवे यात्रियों ने स्काउट व भामाशाह द्वारा किए जा रहे योगदान की सराहना की।