जल भराव एवं जर्जर सड़क
By Goapl Gupta ·
05 Jun 2026 ·
58 views
जल भराव एवं जर्जर सड़क
उद्योग नगर जागृति मार्ग पर जल भराव से सड़के पूरी तरह से टूट चुकी है जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण गंदा पानी जमा हो रहा है जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है एवं बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है जागृति मार्ग पर स्कूल होने के कारण बच्चों को घर के बाहर निकालने एवं स्कूल पहुंचने में भारी दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है इस गली से तीन स्कूलों को बच्चे निकलते हैं आप तस्वीरों में देखेंगे की पैदल चलना बड़ा मुश्किल है यह विधानसभा उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी जी की है इन गलियों को देखकर ऐसा लगता है कि किसी गांव की गालियां भी इससे बढ़िया है जेडीए एवं नगर निगम में बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी इसमें कोई सुधार नहीं हुआ है