ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*

By Goapl Gupta · 05 Jun 2026 · 8 views
*राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
जयपुर, 5 जून।
राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई प्रथम एवं द्वितीय के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय कन्या महाविद्यालय, विद्याधर नगर, जयपुर में विश्व पर्यावरण दिवस बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अलका त्रिपाठी ने की। उन्होंने स्वयंसेविकाओं एवं छात्राओं को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला तथा प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती नेहा कावट, जिला युवा अधिकारी, माय भारत, जयपुर रहीं। उन्होंने छात्राओं को माय भारत पोर्टल के बारे में जानकारी देते हुए आधिकाधिक पंजीकरण हेतु प्रेरित किया, जिससे वे केंद्र एवं राज्य सरकार तथा विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों द्वारा संचालित सामाजिक एवं विकासात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी कर सकें।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्राचार्य डॉ. अलका त्रिपाठी एवं मुख्य अतिथि श्रीमती नेहा कावट द्वारा पौधारोपण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा स्वच्छ एवं हरित भारत के निर्माण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम के कार्यक्रम अधिकारी श्री वीरेंद्र वर्मा के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के संकाय सदस्यों, राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं तथा बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

More News

निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
जल भराव एवं जर्जर सड़क
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube