राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
By Goapl Gupta ·
05 Jun 2026 ·
9 views
*राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
आज दिनांक 5.6.2026 को राजकीय महाविद्यालय, कोटखावदा जयपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में कॉलेज परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस वर्ष की वैश्विक पर्यावरण थीम के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में पर्यावरण के प्रति चेतना जगाना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शिप्रा वर्मा एवं NSS कार्यक्रम अधिकारी बिन्नी साहू के नेतृत्व में परिसर में वृक्षारोपण अभियान के साथ हुआ। इस विशेष अवसर पर डॉ. प्रीतम राज भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। महाविद्यालय परिसर में विभिन्न पौधों का रोपण किया। इसके साथ ही, स्वयंसेवकों ने इन पौधों को गोद लेकर उनके संरक्षण और नियमित सिंचाई की सामूहिक जिम्मेदारी उठाई।इस अवसर पर स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए प्राचार्या डॉ. शिप्रा वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मूल ध्येय हमें समाज और प्रकृति के प्रति निस्वार्थ सेवा की प्रेरणा देता है। वर्तमान में बढ़ते तापमान और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. प्रीतम राज ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए पर्यावरण संतुलन में पेड़ों के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम अधिकारी बिन्नी साहू ने स्वयंसेवकों को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करने और दैनिक जीवन में जल संरक्षण को अपनाने की अपील की।