ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

ग्रामीण सेवा शिविर में 15 वर्ष पुरानी भूमि समस्या का समाधान, किसान को मिला न्याय*

By Goapl Gupta · 13 Jun 2026 · 5 views
*ग्रामीण सेवा शिविर में 15 वर्ष पुरानी भूमि समस्या का समाधान, किसान को मिला न्याय*
रिपोर्टर (शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज राजस्थान
ग्राम पंचायत बिहारीपुर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर 2026 में एक किसान की करीब 15 वर्ष पुरानी राजस्व संबंधी समस्या का समाधान कर प्रशासन ने राहत प्रदान की।
शिविर में ग्राम गवली निवासी इन्द्र सिंह पुत्र श्री भंवर सिंह राजपूत ने अपनी समस्या रखते हुए बताया कि उनकी पुश्तैनी कृषि भूमि खसरा नंबर 605 में हिस्सेदारी होने के बावजूद विवाह के बाद उनका नाम खातेदारी से विलोपित हो गया था। कई बार प्रयास करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया।
शिविर प्रभारी के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने मामले की जांच की। तहसीलदार पाटन, गिरदावर व पटवारी द्वारा आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। जांच में इन्द्र सिंह का भूमि पर अधिकार सही पाए जाने पर उनका नाम पुनः खातेदारी में दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की गई।
करीब 15 वर्षों से लंबित इस मामले के निस्तारण से आवेदक ने राहत महसूस करते हुए शिविर प्रशासन, राजस्व विभाग तथा राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।
ग्रामीण सेवा शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं का समाधान भी किया गया। राजस्व विभाग की इस कार्रवाई को शिविर की एक महत्वपूर्ण सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube