राजपुरा की बेटी रितू ने बढ़ाया समाज का मान, सेकेंड ग्रेड में हुआ चयन*
By Goapl Gupta ·
13 Jun 2026 ·
19 views
*राजपुरा की बेटी रितू ने बढ़ाया समाज का मान, सेकेंड ग्रेड में हुआ चयन*
रिपोर्टर (शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज, राजस्थान
पाटन क्षेत्र के ग्राम राजपुरा निवासी कैलाश बावरिया की पुत्री रितू बावरिया का सेकेंड ग्रेड शिक्षक भर्ती में चयन होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। रितू बावरिया ने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे बावरिया समाज का नाम रोशन किया है।
बताया जा रहा है कि रितू बावरिया राजपुरा बावरिया समाज की पहली बेटी हैं, जिनका सेकेंड ग्रेड में चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर समाज के लोगों, परिजनों और ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
रितू की सफलता से क्षेत्र की बेटियों को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। समाज के गणमान्य लोगों ने इसे पूरे बावरिया समाज के लिए गौरव का क्षण बताया है।