ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

उदयपुर की कृष्णा कंवर खेलो इंडिया विंटर गेम्स के लिए लद्दाख पहुँची

By Goapl Gupta · 18 Jan 2026 · 80 views
उदयपुर की कृष्णा कंवर खेलो इंडिया विंटर गेम्स के लिए लद्दाख पहुँची

उदयपुर। उदयपुर की होनहार खिलाड़ी कृष्णा कंवर का चयन खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए स्पीड आइस स्केटिंग स्पर्धा में हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 20 से 26 जनवरी 2026 तक लद्दाख में आयोजित होगी, जिसके लिए कृष्णा लद्दाख पहुँच चुकी हैं।
राजस्थान की कोऑर्डिनेटर रचना प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि कृष्णा कंवर हाल ही में राजस्थान के लिए आइस स्केटिंग में पहला पदक जीतकर लौटी थीं और अब वे माइनस 28 डिग्री तापमान में देश के लिए अपना कौशल दिखाएंगी।
कृष्णा के पिता मनजीत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी के लिए कृष्णा ने पिछले 7 दिनों तक देहरादून में कोच कांत के मार्गदर्शन में विशेष प्रशिक्षण लिया है। कठिन मौसम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद कृष्णा पूरी तरह आत्मविश्वास से भरी हुई हैं।
उदयपुर और राजस्थान के खेल प्रेमियों में कृष्णा के चयन को लेकर खुशी की लहर है और सभी ने उनके शानदार प्रदर्शन की कामना की।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube