ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

पर्यावरण सप्ताह के तहत भारत स्काउट गाइड सदस्यों ने रैली निकाली ,नर्सरी भ्रमण किया

By Goapl Gupta · 04 Jun 2026 · 13 views
पर्यावरण सप्ताह के तहत भारत स्काउट गाइड सदस्यों ने रैली निकाली ,नर्सरी भ्रमण किया

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम के तहत आज पर्यावरण सप्ताह के चौथे दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इस क्रम में पीएम श्री राधा कृष्ण मारू राज के बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सीकर के प्रांगण से प्लास्टिक हटाओ जीवन बचाओ, पर्यावरण बचाओ जन चेतना रैली का आयोजन किया गया। नारे लगाते हुए गीत गाते हुए सीकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए प्लास्टिक हटाओ जीवन बचाओ पर्यावरण बचाओ का संदेश देते हुए पुलिस लाइन पहुंची । वहां से रन फॉर एनवायरमेंट कार्यक्रम में भाग लिया । इसके बाद वन विभाग की नर्सरी भ्रमण किया वहां पर वन विभाग के पदाधिकारियो ने विभिन्न प्रकार की पौधों के बारे में जानकारी प्रदान की, बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट ने पौधों के लिए शैली भरना और उनमें बी लगाना के बारे में प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान किया वृक्ष लगाने की शपथ ली, वहां से मारू पार्क व स्काउट गाइड जिला मुख्यालय का भ्रमण किया व विभिन्न पौधों की जानकारी की एवं सभी स्काउट गाइड सदस्यों व अभिरुचि शिविर के संभागियो ने मारू पार्क में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए। माधव सागर बड़ा तालाब में श्रमदान कर विभिन्न प्रकार का कचरा एकत्रित किया।
5 जून को प्रातः पर्यावरण संरक्षण संबंधी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें , नुक्कड़ नाटक पर्यावरण की भाषण, निबंध, परिंडे सजाना, प्लास्टिक की बोतल से गमले, गुलदस्ते बनाना, सहित अनेक कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर, मंजू यादव सहायक जिला कमिश्नर गाइड ,महेंद्र कुमार पारीक, देवीलाल जाट, निर्मला माथुर ,मोहनलाल सुखाड़िया, लखन बावरिया, स्काउट गाइड इको क्लब सदस्य उपस्थित रहे।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube