हादसे के बाद भी कार्रवाई नहीं, पीड़ित परिवार न्याय को तरसा
By Goapl Gupta ·
04 Jun 2026 ·
37 views
हादसे के बाद भी कार्रवाई नहीं, पीड़ित परिवार न्याय को तरसा
जयपुर। गलता गेट थाना क्षेत्र के पाड़ा मंडी चौराहा इलाके में तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही मोटरसाइकिल की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में महिला के कई दांत टूट गए और हाथ-पैर और चेहरे में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता सीमा, निवासी कलीका भट्टा पाडामंडी चौराहा ईदगाह, ने बताया कि वह 25 मई 2026 की सुबह करीब 10 बजे करबला काम पर जा रही थी। इसी दौरान पाड़ा मंडी चौराहे पर एक मोटरसाइकिल (नंबर RJ60-CS-5424) तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए आई और सीधे उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद महिला सड़क पर गिर पड़ी और उसके चेहरे, दांतों, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने उसे संभाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पीड़िता के अनुसार घटना की सूचना पुलिस को दिए 9 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक आरोपित के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इस देरी से पीड़ित परिवार में नाराजगी बढ़ती जा रही है। परिजनों ने मांग की है कि आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर पुलिस तुरंत एक्शन ले, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।