भारत स्काउट गाइड सदस्यों ने विश्व साइकिल दिवस मनाया साइकिल चलाओ स्वास्थ्य बनाओ -नीलम
By Goapl Gupta ·
04 Jun 2026 ·
19 views
भारत स्काउट गाइड सदस्यों ने विश्व साइकिल दिवस मनाया
साइकिल चलाओ स्वास्थ्य बनाओ -नीलम
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड एवं पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम के तहत में आयोजित पर्यावरण सप्ताह के तृतीय दिवस के दिन विश्व साइकिल दिवस का मनाया गया। इस अवसर पर श्रीमती नीलम चौधरी , रिचा पारीक महिला अधिकारी का विभाग के आतिथ्य में साइकिल चलाओ स्वस्थ बनाओ संगोष्ठी का आयोजन स्काउट गाइड स्थानीय संघ मुख्यालय नागेश्वर बगीची के पास सीकर में किया गया। इस अवसर पर बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट व राष्ट्रपति स्काउट कृष्ण काकड़वाल ने साइकिल चलाने से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से स्काउट गाइड छात्रों को जानकारी प्रदान की। पोस्टर्स के माध्यम से भी बताया गया। इसके बाद स्थानीय संघ मुख्यालय के मैदान से साइकिल रैली का आयोजन बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट, लखन बावरिया सीनियर रोवर मेंट के नेतृत्व में किया गया। इसमें
स्काउट गाइड रोवर रेंजर व अन्य छात्र-छात्राओं ने रैली में बढ़कर हिस्सा लिया । स्थानीय संघ मुख्यालय सीकर से रवाना होकर सीकर शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए साइकिल चलाओ स्वस्थ बनाओ का संदेश देते हुए वापस मुख्यालय पहुंचकर समापन किया गया।4 जून धमाल व पर्यावरण गीत के साथ रन फॉर एनवायरमेंट में भाग लेंगे।