ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

25 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाई, मौत: 2022 में हुई थी शादी, पति कमरे में सोने गया तो फंदे से लटकी मिली

By Goapl Gupta · 04 Jun 2026 · 42 views
संजय चौहान भरतपुर

25 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाई, मौत: 2022 में हुई थी शादी, पति कमरे में सोने गया तो फंदे से लटकी मिली

नदबई क्षेत्र के गांव गगवाना में एक 25 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना देर रात की है। विवाहिता खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई। पति जब कमरे में पहुंचा तो विवाहिता ने फंदे से लटकी हुई थी। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। दोनो की शादी 2022 में हुई थी।

लखनपुर थाना प्रभारी विजय सिंह छौंकर ने बताया- घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए तथा शव को अपने कब्जे में लिया। साथ ही मृतका के पीहर पक्ष को भी घटना की सूचना दी गई।

पति बाहर लेटा था, कमरे में पहुंचा तो उड़े होश
जानकारी के अनुसार गांव गगवाना निवासी करिश्मा (25) पत्नी विवेक बुधवार रात रोजाना की तरह परिवार के साथ भोजन करने के बाद छत पर बने अपने कमरे में सोने चली गई। परिजनों ने बताया कि रात के समय हवा चल रही थी, जिसके चलते उसका पति विवेक कमरे के बाहर ही लेटा हुआ था।

कुछ समय बाद जब विवेक कमरे में सोने के लिए पहुंचा तो वहां का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। कमरे के अंदर करिश्मा फंदे से लटकी हुई थी। यह देखकर उसने तुरंत शोर मचाया, जिस पर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए

पीहर पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
मृतका के पिता बाछरैन निवासी ओमप्रकाश ने लखनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उनकी बेटी करिश्मा को ससुराल पक्ष द्वारा लंबे समय से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर करिश्मा के पति विवेक सहित अन्य ससुरालजनों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया।

मेडिकल बोर्ड से होगा पोस्टमार्टम

थानाधिकारी ने बताया- गुरुवार सुबह राजकीय जिला अस्पताल में शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

पति समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने मृतका के पिता की रिपोर्ट के आधार पर पति विवेक सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube