ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

पोखर पर किए गए अतिक्रमण को हटवा सफाई करवाने की मांग, ज्ञापन दिया

By Goapl Gupta · 03 Jun 2026 · 14 views
पोखर पर किए गए अतिक्रमण को हटवा सफाई करवाने की मांग, ज्ञापन दिया

संजय चौहान रूपवास भरतपुर


रूपवास (भरतपुर) क्षेत्र की ग्राम पंचायत शक्कर पुर के ग्रामीणों ने गांव जसवंत नगर में बनी हुई पोखर से अतिक्रमण हटवा सफाई करवाने की मांग को लेकर विकास अधिकारी काजल शर्मा को ज्ञापन दिया। जसवंत नगर के ग्रामीणों ने विकास अधिकारी काजल शर्मा को दिए ज्ञापन में लिखा कि गांव-जसवंतनगर ग्राम पंचायत शक्कर‌पुर के आबादी क्षेत्र में बनी हुई प्राचीन पोखर पर कुछ बाहुबली प्रकृति के लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। जिनमें सुभाष, निवास पुत्र उदयरल, बीरो (ओमप्रकाश) पुत्र सुम्मेरा, शिवदत्त पुत्र नारायण सिंह, नवलसिंह, नन्दराम, मानसिंह पुत्र गोधनसिंह ने पूरे, बिटोरा, कंडा डालकर अतिक्रमण कर रखा है।जिसमें सुभाष, निवास पुत्र उद‌यराम ने झोपडी डाल रखी है तथा वीरी (ओमप्रकाश) अपनी भैंस बांधता है तथा ईंधन रख रखा है। जिससे गाँव में जलभराव की समस्या बनी हुई है तथा पानी के सड़ने से बीमारियाँ फैल रही हैं तथा पोखर के किनारे बने मंदिर की शोभा भी खराब हो रही है। इसीलिए पोखर से अतिक्रमण हटवाकर गांव के भविष्य की रक्षा करें। इस अवसर पर बद्रीप्रसाद, लोकमन सिंह, ताराचंद, देशराज, विक्रम, नेमीचंद, राम-लखन, ताराचंद, चंदन, गीतम, पातीराम, लोकेश, मानसिंह, राजू, पंचम, जोगेन्दर, भूरी सिंह, मेगसिंह आदि मौजूद थे।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube