पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, 479 अवैध देशी पव्वा व 40 बीयर जब्त
By Goapl Gupta ·
03 Jun 2026 ·
14 views
पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, 479 अवैध देशी पव्वा व 40 बीयर जब्त
संजय चौहान रूपवास भरतपुर
रूपवास (भरतपुर) थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर कार्यवाही कर अवैध देशी शराब के 479 पव्वा व 40 बीयर जप्त की।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एस आई चन्द्रमोहन गश्त के दौरान मुखबिर से अवैध शराब को लेकर जानकारी मिली। जिस पर एसआई चन्द्रमोहन मय जाप्ते के खानसूरजापुर पहुंचे। जहां एक व्यक्ति बिना लाइसेंस के अवैध शराब बेचता दिखाई दिया। अवैध शराब बेचने वाला व्यक्ति पुलिस को देख अवैध शराब छोड मौके से भाग गया। पुलिस ने मौके से 479 पव्वा अवैध देशी शराब व 40 बीयर को जब्त कर फरार आरोपी रामवीर के विरूद्व आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।