ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रेल व मई में उत्कृष्ट प्रदर्शन* *3.17 करोड यात्रियों से 656 करोड़ रूपये तथा लगभग 5.39 मिलीयन टन माल की ढुलाई से 702 करोड़ रूपये किये अर्जित*

By Goapl Gupta · 03 Jun 2026 · 7 views
*उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रेल व मई में उत्कृष्ट प्रदर्शन*
*3.17 करोड यात्रियों से 656 करोड़ रूपये तथा लगभग 5.39 मिलीयन टन माल की ढुलाई से 702 करोड़ रूपये किये अर्जित*

उत्तर पश्चिम रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधायें उपलब्ध करवा कर सुरक्षित, संरक्षित तथा समयबद्ध यात्रा करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रेल व मई में 3.17 करोड यात्रियों से 656 करोड़ रूपये तथा 5.39 मिलीयन टन माल की ढुलाई से 702 करोड़ रूपये अर्जित किये है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार श्री अमिताभ, महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे ने संरक्षा, समयपालन, यात्री सुविधाओं में बढोतरी, इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ बनाने तथा निर्माण व विद्युतीकरण कार्यों को लक्ष्यानुसार पूरा करने पर विशेष बल दिया है। इन कार्यों के बेहतर निष्पादन से उत्तर पश्चिम रेलवे ने वर्ष वर्ष 2026-27 के अप्रेल व मई में 3.17 करोड यात्रियों से 656 करोड़ रूपये तथा 5.39 मिलीयन टन माल की ढुलाई से 702 करोड़ रूपये अर्जित किये है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने अप्रेल व मई 2026 में यात्री आय से 656 करोड़ रूपये अर्जित किए है, जो कि गत वर्ष की इसी अवधि से 17 प्रतिशत अधिक है। इसके साथ ही माल ढुलाई से अप्रेल व मई 2026 में 702 करोड़ रूपये प्राप्त किए है जो कि गत वर्ष की इसी अवधि से 17 प्रतिशत अधिक है।

उत्तर पश्चिम रेलवे पर आय को बढ़ाने के लिए संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जा रहा है जिसके तहत रेलवे राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

श्री अमिताभ, महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे के नेतृत्व में उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्री तथा माल परिवहन संचालन में सम्पूर्ण भारतीय रेलवे पर अलग पहचान बनाई है तथा अधिक राजस्व को प्राप्त कर रेल यात्रियों को सुगम परिवहन की अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान कर कर रहा है।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube