ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

अतिरिक्त शिक्षा सचिव व निदेशक समग्र शिक्षा से पीएमश्री स्कूल राहोली की राष्ट्रीय अवार्ड विजेता टीम को प्रोत्साहन,ई पत्रिका राहोली एजुकेशन टाइम्स का विमोचन -

By Goapl Gupta · 03 Jun 2026 · 14 views
अतिरिक्त शिक्षा सचिव व निदेशक समग्र शिक्षा से पीएमश्री स्कूल राहोली की राष्ट्रीय अवार्ड विजेता टीम को प्रोत्साहन,ई पत्रिका राहोली एजुकेशन टाइम्स का विमोचन -- कैलाश चंद्र कौशिक

जयपुर। नई दिल्ली में संपन्न
पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राहोली ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतिष्ठित स्कूल चैलेंज टीओएफईआई राष्ट्रीय पुरस्कार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में विद्यालय को नशा मुक्त विद्यालय एक्शन प्लान, जागरूकता गतिविधियों, नवाचारपूर्ण शिक्षण कार्यों एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया था। यह सम्मान प्राप्त करने वाला यह विद्यालय राजस्थान का एकमात्र राजकीय विद्यालय है। यह उपलब्धि राजस्थान के लिए विशेष गौरव का विषय बनी।
राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करने के पश्चात विद्यालय की विजेता टीम से राजस्थान के अतिरिक्त शिक्षा सचिव राजेश यादव,राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा एवं आयुक्त स्कूल शिक्षा जयपुर रश्मि शर्मा व अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद द्वितीय अशोक मीना,अधीक्षण अभियंता राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद गिर्राज प्रसाद गुप्ता व हाइजीन ऑफिसर राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर दीपा यादव ने मुलाकात की। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र सिंह नरुका ने विद्यालय द्वारा शैक्षणिक नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता, डिजिटल शिक्षा एवं छात्र हित में किए जा रहे विभिन्न प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार यात्रा एवं विद्यालय की प्रेरणादायक उपलब्धियों से भी अवगत कराया।
मुलाकात के दौरान अतिरिक्त शिक्षा सचिव ने विद्यालय की टीम को बधाई देते हुए कहा कि सरकारी विद्यालयों में इस प्रकार के नवाचार, नेतृत्व एवं सकारात्मक प्रयास शिक्षा क्षेत्र में नई दिशा देने वाले हैं। अतिरिक्त शिक्षा सचिव ने कहा कि पीएमश्री विद्यालय राहोली ने अपने कार्यों से यह साबित किया है कि सरकारी विद्यालय भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट पहचान स्थापित कर सकते हैं।
इस अवसर पर अतिरिक्त शिक्षा सचिव राजेश यादव व राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा रश्मि शर्मा द्वारा ई पत्रिका राहोली एजुकेशन टाइम्स का विमोचन भी किया गया। इस प्रकाशन में विद्यालय की राष्ट्रीय उपलब्धियों, शैक्षणिक गतिविधियों, नवाचारों, विद्यार्थियों की उपलब्धियों तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़ी विशेष सामग्री को स्थान दिया गया है। शिक्षा सचिव ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यालय की सृजनात्मक एवं सकारात्मक सोच का प्रतीक बताया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ.योगेन्द्र सिंह नरूका,उपाचार्य ममता भण्डारी व नोडल ऑफिसर पूजा पाटीदार ने इस सम्मान एवं मार्गदर्शन के लिए अतिरिक्त शिक्षा सचिव व राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा तथा उपस्थित सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी शिक्षा गुणवत्ता, सामाजिक जागरूकता एवं नवाचार के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने का संकल्प दोहराया। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे राजस्थान के लिए गर्व एवं प्रेरणा का विषय बन गई है।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube