ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

JEE Mains में 99.77 परसेंटाइल हासिल कर बल्लूपुरा के प्रशांत शर्मा ने बढ़ाया क्षेत्र का सम्मान**

By Goapl Gupta · 03 Jun 2026 · 13 views
**JEE Mains में 99.77 परसेंटाइल हासिल कर बल्लूपुरा के प्रशांत शर्मा ने बढ़ाया क्षेत्र का सम्मान**
रिपोर्टर (शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज राजस्थान
नीम का थाना पाटन क्षेत्र के ग्राम बल्लूपुरा निवासी प्रशांत शर्मा ने JEE Mains परीक्षा में 99.77 परसेंटाइल प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे गांव में खुशी का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
प्रशांत शर्मा ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह सफलता हासिल की है। उन्होंने JEE Advanced के लिए भी क्वालिफाई किया है, जिससे उनके उज्ज्वल भविष्य की संभावनाएं और मजबूत हुई हैं। परिजनों के अनुसार प्रशांत शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं और उन्होंने कठिन परिश्रम के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।
परिवार की खुशी उस समय और बढ़ गई जब यह जानकारी सामने आई कि उनकी बहन पूजा का चयन भी नई दिल्ली स्थित नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) मुख्यालय में इंटर्नशिप के लिए हुआ है। भाई-बहन दोनों की उपलब्धियों ने परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने प्रशांत शर्मा को उनकी शानदार सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube