डॉ रंगोली का लंदन अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में चयन
By Goapl Gupta ·
02 Jun 2026 ·
33 views
डॉ रंगोली का लंदन अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में चयन
संजय चौहान भरतपुर
असिस्टेण्ट प्रोफेसर डॉ रंगोली श्रीवास्तव एम डी एस (गोल्ड मेडलिस्ट) को अंतराष्ट्रीय स्तर की लंदन में आयोजित होने वाले ग्लोबल लेड एक्सपोज़र पर द्वितीय , वार्षिक शोध सम्मेलन कॉन्फ्रेंस में अपना रिसर्च प्रस्तुत करने के लिए चयनित किया गया है
यह सम्मेलन 3–4 जून 2026 को रॉयल कॉलेज ऑफ़ सर्जन इंग्लैण्ड , लन्दन में आयोजित होगा जिसके लिए इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे नई दिल्ली से लंदन के लिए रवाना हो चुकी है ।
इनके पिता उपेन्द्र कुमार श्रीवास्तव राष्ट्रीयकृत बैंक में वित्तीय सलाहकार है । माता राजस्थान सरकार में अंग्रेज़ी व्याख्याता श्रीमती जूही श्रीवास्तव एवं समस्त रिश्तेदारों में खुशी की लहर है । उन्होंने बताया कि वर्ष भर के अंदर अंतरराष्ट्रीय स्तर की तीसरी कांफ्रेंस में चयनित है
डॉ रंगोली श्रीवास्तव ने अपनी स्नातक और परास्नातक (पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री) डिग्री में भी अपने बैच की गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी है ।भरतपुर सेंट पीटर्स स्कूल से पढ़ाई प्रारम्भ की थी