ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मिश्रा हुए सेवानिवृत्त

By Goapl Gupta · 02 Jun 2026 · 10 views
राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मिश्रा हुए सेवानिवृत्त

उदयपुर संवाददाता विवेक अग्रवाल। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेद, जोधपुर के स्नातकोत्तर काय चिकित्सा विभाग में कार्यरत विभागाध्यक्ष प्रो प्रमोद कुमार मिश्रा 30 वर्ष की राजकीय गरिमामयी सेवा देने के उपरान्त सेवानिवृत्त हो गए। इस उपलक्ष में विश्वविद्यालय द्वारा प्रोफेसर मिश्रा को भावभीनी विदाई की गई। प्रोफेसर मिश्रा ने सेवाकाल अवधि के दौरान विभिन्न पदों पर पर रहते हुए कई जन कल्याण के कार्य किए। प्रो मिश्रा ने विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर काय चिकित्सा विभाग, स्नाकोत्तर बाल रोग विभाग, स्नातकोत्तर स्वस्थवृत्त विभाग के विभागाध्यक्ष पद पर भी कार्य किया। प्रोफेसर मिश्रा संजीवनी आयुर्वेदिक चिकित्सालय के अधीक्षक के रूप में भी कार्यरत रहे। विश्वविद्यालय में बोर्ड ऑफ स्टडीज के चेयरमैन और अकादमिक कौंसिल के सदस्य के रूप में भी कार्य किया। विदाई समारोह में पीजीआईए के प्राचार्य प्रोफेसर चंदन सिंह, आयुर्वेद डीन प्रो महेंद्र शर्मा, छात्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रो गोविंद गुप्ता, रिसर्च डीन प्रो देवेंद्र चाहर, पूर्व रसायनशाला प्रभारी डॉ विजयपाल त्यागी, डॉ राजीव सोनी और सभी संकाय सदस्य एवं पीजी अध्येता उपस्थित रहे।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube