सुविवि : स्नातक, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 10 जून तक बढ़ी
By Goapl Gupta ·
02 Jun 2026 ·
9 views
सुविवि : स्नातक, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 10 जून तक बढ़ी
उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण राहत भरी खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब अभ्यर्थी आगामी 10 जून तक अपने आवेदन ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकेंगे।
विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ कुंजन आचार्य ने बताया कि यह तिथि विस्तार विधि कार्यक्रमों को छोड़कर अन्य सभी पाठ्यक्रमों पर लागू होगा। विधि संकाय के अतिरिक्त, विश्वविद्यालय के समस्त स्नातक कार्यक्रमों, विभिन्न डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्सेज में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि बढ़ाई गई है।
छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए कुलपति के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया है ताकि कोई भी योग्य छात्र तकनीकी या अन्य कारणों से आवेदन करने से न चूके।