ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित*

By Goapl Gupta · 02 Jun 2026 · 34 views
*विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित*
जयपुर, 1जून। राजकीय कन्या महाविद्यालय, विद्याधर नगर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवं द्वितीय के संयुक्त तत्वावधान में विश्व तंबाकू निषेध दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अलका त्रिपाठी द्वारा किया गया।
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम के कार्यक्रम अधिकारी श्री वीरेंद्र वर्मा ने स्वयंसेविकाओं को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाएँ तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
प्राचार्य डॉ. अलका त्रिपाठी ने छात्राओं को तंबाकू सेवन से होने वाली विभिन्न गंभीर बीमारियों, इसके सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों तथा इससे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्वयंसेविकाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक जागरूकता का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने उनके उद्बोधन को अत्यंत रुचि एवं गंभीरता के साथ सुना।
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वितीय की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती पंकज कुमारी ने भी तंबाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी नुकसान तथा इसके दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर तंबाकू निषेध विषयक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने सृजनात्मक एवं संदेशपरक पोस्टरों के माध्यम से तंबाकू मुक्त समाज का संदेश दिया। प्रतियोगिता में वंदना बुनकर (बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान, हिमानी कुलदीप (बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर) ने द्वितीय स्थान तथा चारुल शर्मा (बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में डॉ. सुमन ढाका, श्री सांवरमल जाट, श्रीमती शारदा चौधरी, श्रीमती सुप्रिया शर्मा सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं।
अंत में प्राचार्य डॉ. अलका त्रिपाठी ने सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं से तंबाकू मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं समाज में तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन शैली को बढ़ावा देना रहा।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube