ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

उदयपुर के आयुष पोखरा ने मसल मनिया नेचुरल चेम्पियनशिप 2026 में जीता कांस्य पदक

By Goapl Gupta · 02 Jun 2026 · 11 views
उदयपुर के आयुष पोखरा ने मसल मनिया नेचुरल चेम्पियनशिप 2026 में जीता कांस्य पदक

उदयपुर संवाददाता विवेक अग्रवाल। नई दिल्ली में आयोजित मसल मनिया नेचुरल चेम्पियनशिप 2026 में उदयपुर के आयुष पोखरा ने मेन्स फिजिक कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से आए करीब 20 प्रतिभागियों के बीच कड़े मुकाबले के बाद आयुष ने अपनी बेहतरीन फिजीक, अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी संतुलित मांसपेशीय संरचना, स्टेज प्रेजेंस और कंडीशनिंग ने जजों एवं दर्शकों को प्रभावित किया, जिसके लिए उन्हें भरपूर सराहना मिली। यह उपलब्धि उनके वर्षों के कठिन परिश्रम, त्याग और फिटनेस के प्रति अटूट समर्पण का परिणाम है। आयुष की यह सफलता उदयपुर के लिए भी गौरव की बात है, क्योंकि इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाडी ही भाग लेते हैं और उनके बीच कडा मुकाबला होता है।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube