ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

साइलेंट खतरा बन रहा फैटी लीवर, समय रहते संभल जाएं वरना पड़ सकता है भारी: डॉ. यासीन अली

By Goapl Gupta · 01 Jun 2026 · 22 views
साइलेंट खतरा बन रहा फैटी लीवर, समय रहते संभल जाएं वरना पड़ सकता है भारी: डॉ. यासीन अली

जयपुर। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित खानपान और बढ़ती लापरवाही के बीच फैटी लीवर डिसीज़ तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। यह एक ऐसी बीमारी है जो शुरुआत में बिना किसी खास लक्षण के शरीर में पनपती रहती है, लेकिन समय पर ध्यान न देने पर गंभीर रूप ले सकती है। जयपुर के चिकित्सक डॉ. यासीन अली ने फैटी लीवर को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। डॉ. यासीन अली के अनुसार फैटी लीवर तब होता है जब लीवर में जरूरत से ज्यादा चर्बी जमा होने लगती है। इसके पीछे तला-भुना भोजन, फास्ट फूड, मोटापा, व्यायाम की कमी, डायबिटीज और खराब दिनचर्या बड़ी वजह हैं। उन्होंने बताया कि कई बार मरीज को लंबे समय तक इसका पता भी नहीं चलता। फैटी लीवर के मरीजों में पेट में भारीपन, थकान, कमजोरी, भूख कम लगना और पेट फूलने जैसी शिकायतें देखी जा सकती हैं। हालांकि कई लोगों में शुरुआती दौर में कोई लक्षण नजर नहीं आते। उन्होंने कहा कि इससे बचाव के लिए रोजाना पैदल चलना, वजन नियंत्रित रखना, हरी सब्जियां और फल खाना, पर्याप्त पानी पीना और तला-भुना भोजन कम करना बेहद जरूरी है। समय-समय पर जांच भी करानी चाहिए। डॉ. यासीन अली ने कहा कि सही समय पर पहचान और जीवनशैली में बदलाव से फैटी लीवर को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि शरीर के छोटे संकेतों को नजरअंदाज न करें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं, क्योंकि स्वस्थ लीवर ही स्वस्थ शरीर की पहचान है।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube