ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

नीमकाथाना दिल्ली-रींगस के बीच नई रेल सेवा का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों में खुशी*

By Goapl Gupta · 01 Jun 2026 · 27 views
*नीमकाथाना दिल्ली-रींगस के बीच नई रेल सेवा का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों में खुशी*
रिपोर्टर::शिंभू सिंह शेखावत जनतंत्र की आवाज, राजस्थान
नीमकाथाना। दिल्ली-रींगस रेलखंड पर नई रेल सेवा का शुभारंभ सोमवार को किया गया। इस अवसर पर गुड़गांव सांसद ने रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
नई रेल सेवा के शुभारंभ पर रेल सेवा विस्तार संघर्ष समिति के अध्यक्ष कान्हा यादव के नेतृत्व में स्टेशन पर ट्रेन का स्वागत किया गया। समिति पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों ने लोको पायलट का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया तथा नई रेल सेवा शुरू होने पर खुशी व्यक्त की।
समिति अध्यक्ष कान्हा यादव ने सांसद राव इन्द्र सिंह का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि नई रेल सेवा से यात्रियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
इस अवसर पर राधेश्याम शर्मा, राजेश बाकी, विक्की दलेलपुरा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं रेल यात्री उपस्थित रहे।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube