ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

प्रतापगढ़: जानलेवा हमले के मामले में 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

By Goapl Gupta · 01 Jun 2026 · 16 views
प्रतापगढ़: जानलेवा हमले के मामले में 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर::शिंभू सिंह शेखावत
प्रतापगढ़ जिले में जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में थाना कोटड़ी पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार 18 जनवरी 2026 को देवल्दी निवासी अब्दुल हमीद और उनके पुत्र अमजद मोटरसाइकिल से रिश्तेदारी से लौट रहे थे। इसी दौरान मोवाई-चूपना मार्ग पर एक स्कॉर्पियो चालक ने कथित रूप से उन्हें जान से मारने की नीयत से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि टक्कर के बाद भी चालक वाहन नहीं रोककर मोटरसाइकिल को घसीटता हुआ ले गया, जिससे स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल में आग लग गई और दोनों वाहन जलकर खाक हो गए। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया था।
मामले में थाना कोटड़ी पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। अनुसंधान के दौरान स्कॉर्पियो वाहन का मालिक हनीफ पुत्र अव्वल खां पठान निवासी देवल्दी थाना अरनोद होना सामने आया। घटना के बाद से फरार चल रहे हनीफ की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
थानाधिकारी रोहित कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए वांछित इनामी आरोपी हनीफ खां (53) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की आगे की जांच कर रही है।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube