ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

पाटन पंचायत समिति के न्यौराणा में मनरेगा मजदूरों ने ग्राम पंचायत पर लगाया ताला, सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी पर भेदभाव का लगाया आरोप*

By Goapl Gupta · 01 Jun 2026 · 14 views
*पाटन पंचायत समिति के न्यौराणा में मनरेगा मजदूरों ने ग्राम पंचायत पर लगाया ताला, सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी पर भेदभाव का लगाया आरोप*
रिपोर्टर (शिंभू सिंह शेखावत )जनतंत्र की आवाज ,राजस्थान
*पाटन*। क्षेत्र की ग्राम पंचायत न्यौराणा में मनरेगा मजदूरों ने काम नहीं मिलने और भेदभाव से नाराज होकर पंचायत कार्यालय पर ताला जड़ दिया।

मजदूरों का आरोप है कि सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी मनरेगा लेबर से भेदभाव कर रहे हैं। बार बार मनरेगा का काम बंद कर दिया जाता है, जबकि आसपास की पंचायतों में लगातार काम चल रहा है।

श्रमिकों ने कहा कि कई बार मांग करने के बाद भी उन्हें काम नहीं दिया जा रहा। रोजगार नहीं मिलने से उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

मजदूरों का कहना है कि मनरेगा में कुछ चुनिंदा लोगों को ही काम दिया जाता है और बाकी को जानबूझकर बाहर रखा जाता है। काम बंद होने से जॉब कार्डधारी मजदूर खाली बैठे हैं।

आक्रोशित मजदूरों ने पंचायत भवन पर ताला लगाकर धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक नियमित काम नहीं मिलेगा और भेदभाव बंद नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि न्यौराणा पंचायत में मनरेगा कार्यों की जांच हो और सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाए।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube