हरमन सिंह ने आर्म रेसलिंग के नेशनल में सिल्वर मैडल जीत खानसूरजापुर का नाम किया रोशन, गांव में खुशी की लहर
By Goapl Gupta ·
01 Jun 2026 ·
15 views
संजय चौहान रूपवास भरतपुर
हरमन सिंह ने आर्म रेसलिंग के नेशनल में सिल्वर मैडल जीत खानसूरजापुर का नाम किया रोशन, गांव में खुशी की लहर
रूपवास (भरतपुर) क्षेत्र के गांव खानसूरजापुर निवासी 14 वर्षीय हरमन सिंह ने सब जूनियर चैम्पियन शिप के नेशनल में गुजरात में भाग लेकर सिल्वर मैडल जीत अपने परिजनों के साथ अपने गांव खानसूरजापुर का नाम रोशन किया। खानसूरजापुर निवासी अवतार सिंह गिल ने बताया कि मेरे भतीजे हरमन सिंह पुत्र यशपाल गिल ने डीग जिले में 9 नवंबर को जिला स्तर पर जूनियर आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। डीग में जीतने के पश्चात 16 मई को प्रदेश स्तर पर हनुमानगढ़ में आयोजित जूनियर चैम्पियन शिप में भाग लिया। जहां प्रतियोगिता के दौरान राइट आर्म रेसलिंग व लैफ्ट आर्म रेसलिंग में 2 गोल्ड मैडल जीत अपने परिजनों के साथ गांव खानसूरजापुर का भी नाम रोशन किया है। इसके पश्चात 31 मई को नेशनल में गुजरात के गांधी नगर स्थित राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी में आयोजित आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मैडल जीत लिया। वहीं गांव के दर्जनों ग्रामीण ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि गांव के युवक ने राजस्थान के हनुमानगढ़ में दो गोल्ड मैडल जीते हैं। वहीं गुजरात के गांधी नगर में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में सिल्वर मैडल जीत लिया। जिस पर हरमन के घर वधाइया देने वालों का तांता लगा हुआ है।