*आईएफडब्ल्यूजे की प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक आबू में होगी आयोजित*
By Goapl Gupta ·
31 May 2026 ·
20 views
*आईएफडब्ल्यूजे की प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक आबू में होगी आयोजित*
06 - 07 जून को आयोजित होने वाली इस दो दिवसीय बैठक में लिए जाएंगे अनेक महत्वपूर्ण निर्णय:-
राजस्थान प्रदेश की वर्तमान पत्रकारिता और संगठनात्मक सुधार व मजबूती के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगी यह बैठक
रिपोर्टर::शिंभू सिंह शेखावत
देश के प्रथम एवं अग्रणी तथा राजस्थान प्रदेश के सबसे विस्तृत इकाइयों वाले पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे (इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स) की दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक जून माह की 06 व 07 तारीख को आबू रोड़ में आयोजित होने जा रही है। इस बैठक कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे , जो राजस्थान प्रदेश की वर्तमान पत्रकारिता और संगठनात्मक दृष्टि से तो अत्यंत महत्वपूर्ण होगी ही, साथ ही पत्रकारों की भूमिका को सदृढ़ता प्रदान करेगी।
बैठक में प्रदेश भर के 112 आमंत्रित पत्रकार, संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी पदाधिकारी तथा जिला अध्यक्ष ,महासचिव के रूप में भाग लेने पहुंच रहें हैं।
*चारों सत्रों की रूपरेखा*
====================
प्रथम दिवस
===========
*उद्घाटन सत्र* (प्रथम दिन) गणमान्य आमंत्रित अतिथियों की उपस्थिति के चलते औपचारिक रहेगा।
*द्वितीय सत्र* पदाधिकारियों का आपसी परिचय , संगठनात्मक ढांचे को सदृढ़ बनाने के लिए संगठन के संविधान में संशोधन तथा वर्तमान संभाग , जिला, विधानसभा व उपखंड इकाइयों के नेतृत्व को लेकर चिंतन-मनन किया जाएगा।
द्वितीय दिवस
===============
*प्रथम सत्र*
संगठन को लेकर भविष्य की रूपरेखा, पदाधिकारियों के सुझाव व ब्यौरा जिलावार सभी 41 जिला अध्यक्ष/ महासचिव द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।
तत्पश्चात प्रदेश कार्यकारिणी के नवीन पदाधिकारियों व रिक्त पदों पर मनोनयन की घोषणा की जाएगी ।
*समापन सत्र*
विभिन्न विषयों जिनमें प्रदेश कार्यालय संचालन , संगठन की पाक्षिक पत्रिका का प्रकाशन व डिजिटल चैनल , सदस्यों का सामुहिक बीमा,आपात आर्थिक कोष की स्थापना ,सदस्यों के बच्चों को उच्च शिक्षा में आर्थिक सहयोग , संगठन के मांग पत्र का प्रारूप इत्यादि विषयों पर क्रमवार विचार करते हुए उन्हें क्रियान्वित कर कमेटियां गठित की जाएगी।
आईएफडब्ल्यूजे संगठन की यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि पहली बार राजस्थान प्रदेश के समस्त जिलों के प्रतिनिधि के रूप में पत्रकारों की दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक होगी।