ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

आध्यात्मिक चेतना एवं सेवा भाव के साथ कच्ची बस्तियों में मनाई पूर्णिमा, आम रस, फ्रूटी व बिस्किट वितरित

By Goapl Gupta · 31 May 2026 · 25 views
आध्यात्मिक चेतना एवं सेवा भाव के साथ कच्ची बस्तियों में मनाई पूर्णिमा, आम रस, फ्रूटी व बिस्किट वितरित

लक्ष्मणगढ़। आज 31 मई 2026 को लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट, लक्ष्मणगढ़ द्वारा ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर भामाशाहों के सहयोग से कच्ची बस्तियों में सेवा एवं आध्यात्मिक चेतना अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्यों ने कच्ची बस्तियों में पहुंचकर अपने जरूरतमंद भाइयों-बहनों को आम का रस, फ्रूटी एवं बिस्किट वितरित किए तथा उन्हें समाज में समानता, भाईचारे और आत्मीयता का संदेश दिया।

ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सम्मान और अपनत्व का एहसास कराना है। भीषण गर्मी के इस दौर में जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के लिए यह सेवा कार्य किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों और महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा सभी ने ट्रस्ट के इस मानवीय प्रयास की सराहना की।

लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर कच्ची बस्तियों में जाकर विभिन्न सेवा कार्य किए जाते हैं। इसी क्रम में वर्तमान में पक्षियों के लिए परिंडे लगाने, दाना-पानी की व्यवस्था करने तथा आमजन को शीतल पेय पदार्थ उपलब्ध कराने का अभियान भी निरंतर चलाया जा रहा है।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि सेवा कार्यों की यह श्रृंखला आगे भी जारी रहेगी। इसी कड़ी में मंगलवार को राजकीय अस्पताल में मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए निःशुल्क छाछ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिससे इस भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके।

इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि सच्ची सेवा वही है जो बिना किसी भेदभाव के मानवता के हित में की जाए। लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट इसी भावना के साथ समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सहायता और संवेदनाओं का संदेश पहुंचाने का कार्य कर रहा है।
इस सेवा कार्यक्रम में संरक्षक गिरधारलाल जाजोदिया, यादव शास्त्री, प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा, दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रभारी कमल कुमावत, रामपाल कुमावत, सुनील कुमार माली, शशि प्रकाश कुमावत, महेंद्र घासोलिया, पूरणमल छिंछासवाले सहित नगर के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube