विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर सभी संभागियो को दिलाई शपथ। भारत स्काउट गाइड सदस्य ने किया अनेक कार्यक्रम
By Goapl Gupta ·
31 May 2026 ·
27 views
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर सभी संभागियो को दिलाई शपथ।
भारत स्काउट गाइड सदस्य ने किया अनेक कार्यक्रम
तंबाकू के कारण प्रतिवर्ष लाखों लोग काल के शिकार हो जाते हैं - मामराज शर्मा
रेल यात्रियों को तंबाकू का सेवन नहीं करने के लिए किया प्रेरित
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय सीकर के तत्वावधान में विभिन्न स्थानों पर आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। रेलवे स्टेशन सीकर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मामराज शर्मा जिला कोषाध्यक्ष स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर, मेघ सिंह दुल्लड शिक्षा विद् , विजय अग्रवाल व्यवसायी एवं समाजसेवी के सानिध्य में मनाया गया। मामराज शर्मा ने कहा कि तंबाकू से लाखों लोग काल के ग्रास बन जाते हैं। किसी को भी तंबाकू का सेवन नहीं करना चाहिए व
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। रेल यात्रियों को तंबाकू से दूर रहने हेतु प्रेरित किया।
स्काउट गाइड जिला मुख्यालय बड़ा तालाब सीकर एवं मारू पार्क में उपस्थित जनसाधारण के बीच में नृत्य नाटिका के माध्यम से तंबाकू से दूर रहने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया स्काउट गाइड व रेंजर्स बालिकाओं के द्वारा गाइड गायत्री के नेतृत्व में यूविका,भावना नायक,दिव्या,हीना,अन्नू,मत पियो सा बोल के साथ नृत्य प्रस्तुत किया गया। संभागियों के द्वारा भाषण प्रस्तुत किए गए। मुख्य वक्ता
बसंत कुमार लाटा के द्वारा सभी को परिवार ,समाज से धूम्रपान को दूर करने के लिए प्रेरित किया एवं सभी को इससे दूर रहते हुए समाज में फैले धूम्रपान व नशे को दूर करने का आह्वान किया। इसके बाद धुआं मना उड़ावे रे, बीड़ी मजा ना देगी जर्दा मजा ना देगा गीत की प्रस्तुति दी गई। धूम्रपान निषेध हेतु शपथ दिलाई। हिसाब कर पोस्टर प्रतियोगिता निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया कार्यक्रम के दौरान ,देवीलाल सचिव स्थानीय संघ सीकर, मोहनलाल सुखाड़िया रोवर लीडर, जयंतकुमार रोवर लीडर, गायत्री, काजल सैनी मोनिका, खुशी मनिहार, लखन बावरिया,सहित स्काउट रोवर एवं अन्य छात्राएं उपस्थित रहे।
इसके साथ जिला सीकर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किया।