राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा नीमकाथाना सीकर की आज दिनांक 31 मई 26 को मासिक मीटिंग का आयोजन*
By Goapl Gupta ·
31 May 2026 ·
220 views
*राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा नीमकाथाना सीकर की आज दिनांक 31 मई 26 को मासिक मीटिंग का आयोजन*
रिपोर्टर (शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज राजस्थान
नीमकाथाना के स्काउट गाइड भवन कार्यालय सभा कक्ष में किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। मीटिंग की अध्यक्षता सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी कल्याण प्रसाद मीणा ने कीहै। मीटिंग में सभी उपस्थित सदस्यों के परिचय से शुरू हुई तथा सभा में मार्च -26, अप्रैल-26 में सेवानिवृत्ति मोहनलाल सैनी, प्रहलाद राय वर्मा, सुरेश कुमार गोठवाल, भवानी शंकर शर्मा को अंतरराष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार भूटान में सम्मानित होने पर सभी को साफा व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। सभा में पेंशन की समस्याओं पर विचार विमर्श व दिशा निर्देशों से अवगत करवाया गया। सभा में संगठन को मजबूत व सदस्यों को जोड़ने का आग्रह किया गया। पेंशनर समाज उप शाखा नीम का थाना के अध्यक्ष आरएस बलवदा ने सभी को आश्वस्थ कि पेंशनरों को किसी प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन हमेशा तैयार है। आप अपनी समस्याओं को संगठन के सामने रखें व सभा में मोतीलाल वर्मा एवं स्वर्गीय श्री राकेश कुमार शर्मा के पेंशन संबंधी प्रकरणों को स्वीकार कर समाधान के लिए रखा गया ।स्थाई भवन के मुद्दे पर भी विचार विमर्श किया गया इस मौके पर राधेश्याम योगी ,सत्य प्रकाश टेलर, गुलाबचंद सैनी ,जगमाल जी मीणा ,प्रभु दयाल यादव ने अपने विचार रखे वह सभा में 52 सदस्य उपस्थित रहे। अध्यक्ष उद्बोधन के बाद सभा का विसर्जन किया गया।