ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल आदर्श नगर में पुतला दहन, महंगाई-बेरोजगारी पर जोरदार प्रदर्शन

By Goapl Gupta · 31 May 2026 · 30 views
भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

आदर्श नगर में पुतला दहन, महंगाई-बेरोजगारी पर जोरदार प्रदर्शन

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर रविवार को आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। नवाब का चौराहा, घाट गेट बाजार में आयोजित इस प्रदर्शन का नेतृत्व आदर्श नगर विधायक रफीक खान ने किया। प्रदर्शन के दौरान बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी, बिजली-पानी संकट और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया। यह विरोध-प्रदर्शन आदर्श नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय कल्ला और रामगंज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट गुलाम मुस्तफा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, स्थानीय लोग और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। विधायक रफीक खान ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से आमजन परेशान है, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय केवल बयानबाज़ी में लगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज़ को सड़क से सदन तक मजबूती से उठाती रहेगी। प्रदर्शन के दौरान घाट गेट बाजार में काफी देर तक राजनीतिक माहौल गर्म रहा और सैकड़ों की संख्या में जुटे लोगों ने सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube