ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक से लौटे रेल अधिकारी/कर्मचारी* *12000 फीट से अधिक ऊंचाई तक ट्रैकिंग कर अनुभव किया रोमांच और प्रकृति का अद्भुत सौंदर्य*

By Goapl Gupta · 31 May 2026 · 22 views
*पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक से लौटे रेल अधिकारी/कर्मचारी*

*12000 फीट से अधिक ऊंचाई तक ट्रैकिंग कर अनुभव किया रोमांच और प्रकृति का अद्भुत सौंदर्य*

उत्तर रेलवे ट्रैकिंग एवं माउंटेरिंग एसोसिएशन द्वारा कर्मचारियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, साहसिक खेलों के प्रति रुचि तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित पिंडारी ग्लेशियर जीरो पॉइंट तक ट्रैक 23 से 30 मई तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस ट्रैक में विभिन्न रेलवे से 60 अधिकारी/कर्मचारी एवं 05 ऑफिसियल सहित 65 ट्रैकर शामिल रहे।

इस ट्रैकिंग अभियान में उत्तर पश्चिम रेलवे से 11 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें जयपुर से जनसंपर्क अधिकारी विनोद कुमार बेनीवाल, डॉ सुरेश मीना, सुनील कुमार गोयल, स्मृति भाटी, नंद प्रकाश तनेजा, भावना तनेजा, मुकेश मीना एवं जोधपुर से डॉ विशेष बंसल, प्रवीण कच्छावा, चिराग एवं प्रियल शर्मा ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने उत्तराखंड के प्रसिद्ध पिंडारी ग्लेशियर क्षेत्र की कठिन एवं रोमांचक पर्वतीय यात्रा पूरी की। ट्रैक के दौरान प्रतिभागियों ने हिमालय की मनमोहक वादियों, प्राकृतिक सौंदर्य एवं स्थानीय संस्कृति का निकट से अनुभव किया। इस यात्रा ने कर्मचारियों को दैनिक कार्य के तनाव से दूर होकर नई ऊर्जा, ताजगी एवं उत्साह प्रदान किया।
प्रतिभागियों ने बताया कि यह ट्रैक उनके लिए अविस्मरणीय अनुभव रहा, जिसने न केवल शारीरिक क्षमता को चुनौती दी बल्कि टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल को भी सुदृढ़ किया। सभी प्रतिभागी अविस्मरणीय यादों के साथ पूर्ण उत्साह एवं नवीन ऊर्जा के साथ पुनः अपने कार्यस्थलों पर लौटे।

उत्तर रेलवे ट्रैकिंग एवं माउंटेरिंग एसोसिएशन (NRTMA) के संयोजक हरीश जोशी ने बताया कि एसोसिएशन समय-समय पर ऐसे साहसिक एवं स्वास्थ्यवर्धक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है। एसोसिएशन का उद्देश्य कर्मचारियों में फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण, साहसिक खेलों तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। प्रतिवर्ष एसोसिएशन विभिन्न ट्रैकिंग अभियानों, पर्वतारोहण कार्यक्रमों एवं प्रकृति भ्रमण गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, जिससे अधिकाधिक रेल कर्मचारी लाभान्वित हो सकें।

रेल प्रशासन एवं रेलवे ट्रैकिंग एसोसिएशन ने इस सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी प्रतिभागियों एवं संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube