ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

दलपतपुरा में किसानों की ट्यूबवेलों से कॉपर केबल चोरी,

By Goapl Gupta · 31 May 2026 · 30 views
*दलपतपुरा में किसानों की ट्यूबवेलों से कॉपर केबल चोरी, सरपंच ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग***
सीकर रिपोर्टर (शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज राजस्थान
पाटन क्षेत्र के ग्राम पंचायत दलपतपुरा में किसानों की कृषि कुओं पर लगातार हो रही कॉपर केबल चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों और किसानों में भारी रोष व्याप्त है। इस संबंध में ग्राम पंचायत दलपतपुरा के सरपंच/प्रशासक बलराम गुर्जर ने पुलिस अधीक्षक सीकर को ज्ञापन सौंपकर चोरी की वारदातों का खुलासा करने और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया है कि बीती रात अज्ञात चोरों ने ग्राम पंचायत क्षेत्र के कई कृषि कुओं पर धावा बोलकर ट्यूबवेलों से कॉपर केबल चोरी कर ली। इस घटना से किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ खेती-किसानी के कार्य भी प्रभावित हुए हैं। चोरी की इस वारदात में कई किसानों की ट्यूबवेलें निशाना बनी हैं।
सरपंच ने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया कि इससे पहले भी क्षेत्र में कई किसानों की ट्यूबवेलों से केबल चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो पाया है। लगातार हो रही चोरियों के कारण किसानों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि दलपतपुरा सीकर जिले का सीमावर्ती गांव है, जिसकी सीमा हरियाणा से लगती है। ऐसे में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस चौकी स्थापित करने की आवश्यकता है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि चोरी की वारदातों की गंभीरता से जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए, चोरी गया माल बरामद किया जाए तथा पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का भी खुलासा कर किसानों को राहत प्रदान की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जा सकता है।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube