स्काउट मास्टर मनीष कुमावत ने किया पायनियरिंग कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण
By Goapl Gupta ·
31 May 2026 ·
21 views
स्काउट मास्टर मनीष कुमावत ने किया पायनियरिंग कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण
थोई/सीकर। टैगोर पब्लिक स्कूल थोई के स्काउट शिक्षक मनीष कुमावत, पुत्र सुभाष चन्द्र कुमावत, ने राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र पचमढ़ी, मध्य प्रदेश में आयोजित विशेष पायनियरिंग कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण किया।
इस प्रशिक्षण में देश के विभिन्न राज्यों से आए स्काउट एवं गाइड सदस्यों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान पायनियरिंग, गांठों एवं लाशिंग, टावर निर्माण, पुल निर्माण तथा विभिन्न उपयोगी संरचनाओं के निर्माण की उन्नत तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण का संचालन एस. एस. राय, बाबूलाल कुमावत के मार्गदर्शन में हुआ। वहीं प्रशिक्षक बी. गणेशन तमिलनाडु एवं सिद्धांसु कोरी उडीसा ने प्रतिभागियों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया।
कोर्स पूर्ण करने पर सीओ बसंत कुमार लाटा ने कहा कि इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान एवं कौशल का उपयोग विद्यालय तथा स्काउट-गाइड गतिविधियों में किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को भी इसका लाभ मिल सके।एवं युवाओं के लिए प्रेरणा एवं स्काउट गाइड को मजबूती प्रदान करेंगे।इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, सचिव सुवालाल कुमावत उपसचिव घासी राम वर्मा एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं एवं उज्जवल भविष्य की कामना की