ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

रेलवे स्टेशन पर जल सेवा में रसना व ठंडे जल सेवा 44 वर्षों से रेलवे स्टेशन पर जल सेवा का आयोजन

By Goapl Gupta · 29 May 2026 · 37 views
रेलवे स्टेशन पर जल सेवा में रसना व ठंडे जल सेवा

44 वर्षों से रेलवे स्टेशन पर जल सेवा का आयोजन

राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय सीकर के तत्वावधान में रेलवे स्टेशन पर आयोजित जल सेवा शिविर
लगातार जारी है। प्रतिदिन 5 से 6 हजार यात्रियों को विमान भामाशाहों के सेवक से ठंडा जल पिलाया जा रहा है साथ में अभी विजय अग्रवाल व परिवार सदस्यों के सहयोग से विगत 3 दिन से सभी यात्रियों को ठंडी-ठंडी रसना पिलाने का कार्य किया जा रहा है सीओ स्काउट बसंत कुमार लाटा ने बताया कि जल सेवा शिविर का 44 वर्ष पहले रिटायर्ड स्टेशन मास्टर एवं रोवर लीडर स्वर्गीय डॉक्टर चिरंजीलाल लाटा ने शुरुआत की जो की लगातार जारी है । जल सेवा में जिला मुख्यालय कोषाध्यक्ष मामराज शर्मा,
जल सेवा शिविर संचालक हरिओम लाटा, पंडित एवं समाजसेवी पुरुषोत्तम सुरोलिया, शिक्षाविद मेघ सिंह दुल्लड, दिनेश पुरोहित प्रधानाचार्य मारू स्कूल सीकर, निर्मला सुरोलिया, स्काउट मास्टर महेंद्र कुमार पारीक ,रोवर लीडर मोहनलाल सुखाड़िया, स्थानीय सीकर सचिव देवीलाल जाट, रोवर लीडर
जयंत कुमार, स्काउट मास्टर ओमप्रकाश रेगर, सीनियर रोवर मेंट लखन बावरिया,गणेश ,हेमंत अलवारिया, कवि ओम अलवरिया, विक्रम,गाइड गायत्री, मोनिका, खुशी मनिहार, सहित स्काउट गाइड सदस्य लगातार प्रतिदिन 10:30 बजे से 4:00 बजे तक 5:30 घंटे निशुल्क सेवाएं प्रदान कर रहे हैं इस भीषण तपती नन्हे नन्हे स्काउट गाइड ,रोवर रेंजर द्वारा धूप व गर्मी में हजारों की तादात में रेल यात्रियों व आने जाने वाले राहगीरों को लगातार जल सेवा प्रदान कर रहे हैं।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube