नेपाल प्रवासी उधोगपति राकेश रूहेला के के नेतृत्व में बगड़िया स्कूल व श्री श्रद्धा नाथजी महाराज के आश्रम में पक्षियों के लिए लगाये परिंडे*
By Goapl Gupta ·
28 May 2026 ·
23 views
*नेपाल प्रवासी उधोगपति राकेश रूहेला के के नेतृत्व में बगड़िया स्कूल व श्री श्रद्धा नाथजी महाराज के आश्रम में पक्षियों के लिए लगाये परिंडे*
*निकेतन के खिलाड़ियों को पिलाया गन्ने का जूस व खिलाएं लड्डू*।
लक्ष्मणगढ़ 28 मई । युवा उधोगपति बैरास हाल सीकर निवासी व नेपाल प्रवासी राकेश कुमार रूहेला में भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए पीने के पानी का इंतजाम करते हुए बुधवार को बगड़िया बाल विद्या निकेतन व श्री श्रद्धा नाथजी महाराज के आश्रम में में पक्षियों के लिए परिंडे लगाएं।
आयोजित कार्यक्रम में *राकेश रूहेला-नेपाल प्रवासी, विजय प्रताप महला, विनोद सेवदा अलखपुरा बोगन, निकेतन सचिव पवन गोयनका, प्राचार्य विपिन शर्मा, शारीरिक शिक्षक रामस्वरूप सैनी, योग गुरु विमल पारीक, शुभकरण शर्मा, गणेश पुजारी, दिनकर पुजारी, हेमंत वर्मा, अश्विनी पारीक, शशांक जोशी, संदीप शर्मा, कमल सुरोलिया, मंयक गोयनका* सहित निकेतन स्टाफ विधार्थी व प्रबुद्ध जन मौजूद थे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी उपलब्ध करवाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। छोटी-छोटी पहल से पर्यावरण संतुलन एवं जीव-जंतुओं की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। उपस्थित जनों ने पक्षियों के लिए लगाएं गये परिंडों में पानी भरने का संकल्प लिया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को गन्ने का ज्यूस पिलाया व लड्डू खिलाए गये।