ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

नानंन में गौसेवार्थ श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब, कथा श्रवण कर भावुक हुए श्रद्धालु

By Goapl Gupta · 28 May 2026 · 31 views
नानंन में गौसेवार्थ श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब, कथा श्रवण कर भावुक हुए श्रद्धालु


​पीपाड़ शहर।निकटवर्ती ग्राम पंचायत नानन स्थित मरुधर केसरी राम कृष्ण गौशाला में आस्था और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। गौवंश के सेवार्थ आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव एवं 'नानी बाई का मायरा' कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। कथा व्यासअशोक महाराज के मुखारविंद से बह रही ज्ञान गंगा को सुनकर पांडल में मौजूद भक्त भावविभोर हो गए उन्होंने कहा कि संस्कारवान युवा ही सनातन धर्म और संस्कृति के सच्चे रक्षक हैं।जो युवा अपनी शक्ति को भटकाव के बजाय देश, धर्म और गौ सेवा में लगाते हैं, उनका जीवन धन्य हो जाता है।आज के युग में अपनी संस्कृति पर गर्व करना और माता-पिता व गुरुजनों का सम्मान करना ही सच्ची राष्ट्रभक्ति है।गौ माता की सेवा केवल एक कर्म नहीं, बल्कि हमारे सनातन धर्म का मूल आधार और साक्षात पुण्य है।​आयोजन समिति के गौभक्त ललित कोठारी ने बताया कि 26 मई से शुरू हुआ यह धार्मिक अनुष्ठान 2 जून तक चलेगा। कथा के पहले ही दिन से क्षेत्र केभामाशाहों ने गौशाला निर्माण और चारे के लिए दिल खोलकर दान की घोषणाएं की हैं।​गौशाला परिसर में आयोजित इस कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक है, वहीं रात्रि 8:00 बजे से 'नानी बाई का मायरा' प्रसंग का सजीव व संगीतमय मंचन किया जा रहा है। गौशाला प्रबंधन और नानन ग्रामवासियों ने समस्त गौभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ उठाने और असहाय गौवंश की सेवा में सहयोग करने की भावभीनी अपील की है।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube