भगेगा रेलवे स्टेशन पर निःशुल्क जल सेवा शुरू, स्काउट-गाइड ने संभाली कमान*
By Goapl Gupta ·
28 May 2026 ·
189 views
*भगेगा रेलवे स्टेशन पर निःशुल्क जल सेवा शुरू, स्काउट-गाइड ने संभाली कमान*
*भगेगा* | भीषण गर्मी को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए भगेगा रेलवे स्टेशन पर निःशुल्क जल सेवा का शुभारंभ किया गया।
यह सेवा राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड की इकाई राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भगेगा एवं सविता उच्च माध्यमिक विद्यालय, भगेगा स्काउट गाइड के संयुक्त तत्वावधान में शुरू की गई है। सेवा के शुभारंभ अवसर पर स्काउट मास्टर कल्याण सिंह यादव, फतेहचंद गुर्जर सहित दोनों विद्यालयों के स्काउट गाइड उपस्थित रहे।
स्काउट गाइड ने स्वयं सेवा में भाग लेकर यात्रियों को ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया। आयोजकों ने बताया कि गर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह सेवा प्रतिदिन संचालित की जाएगी।
विद्यालय प्रशासन और स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्काउट गाइड द्वारा की गई यह सामाजिक सेवा अनुकरणीय है।