ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

बुलेट बाईको के 142 मॉडिफाइड साइलेंसरों पर बुलडोजर चलाकर पूरी तरह से चकनाचूर

By Goapl Gupta · 27 May 2026 · 43 views
संजय चौहान भरतपुर

बुलेट बाईको के 142 मॉडिफाइड साइलेंसरों पर बुलडोजर चलाकर पूरी तरह से चकनाचूर

पुलिस_कार्यवाही : भरतपुर शहर में पुलिस द्वारा बुलेट बाईको के 142 मॉडिफाइड साइलेंसरों पर बुलडोजर चलाकर पूरी तरह से चकनाचूर कर दिया गया। शहर में पटाखे जैसी तेज आबाज से ध्वनि प्रदूषण फैलाने और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भरतपुर ट्रैफिक पुलिस ने नाकाबंदी और चेकिंग के दौरान इन मॉडिफाइड साइलेंसरों को जब्त किया गया था। पुलिस की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है तथा इससे पहले भी अभियान के तहत 125 साइलेंसर नष्ट किए जा चुके हैं। पुलिस द्वारा न सिर्फ इन साइलेंसरों को जब्त किया गया बल्कि संबंधित वाहन मालिकों पर भारी जुर्माना भी लगाया गया।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर वाहन चालक बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर तेज आवाज निकालते हैं, जिससे आमजन को परेशानी होती है और ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ पिछले करीब 6 महीनों से लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इससे पहले भी 125 मॉडिफाई साइलेंसरों को ध्वस्त कर चुकी है तथा मंगलवार को दूसरी बड़ी कार्रवाई में 142 साइलेंसरों को नष्ट किया गया है। पुलिस द्वारा बताया गया है कि शहर में चेकिंग के दौरान बाइक के साइलेंसरो को जब्त करने के साथ साथ वाहन मालिकों पर जुर्माना भी लगाया गया था।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube