ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

अरणयभवन पर कर्मचारियों ने की जोरदार नारेबाजी, रैली निकालकर सरकार को चेताया*

By Goapl Gupta · 27 May 2026 · 131 views
*अरणयभवन पर कर्मचारियों ने की जोरदार नारेबाजी, रैली निकालकर सरकार को चेताया*

​जयपुर, 27 मई। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ के आह्वान पर आज तीसरे दिन भी कर्मचारियों का तीखा आक्रोश देखने को मिला। राजस्थान सरकार द्वारा कर्मचारी हितों पर किए जा रहे कुठाराघात के विरोध में आज लगातार तीसरे दिन अरावली भवन (मुख्यालय) पर कर्मचारियों ने 1 घंटे का सामूहिक कार्य बहिष्कार कर रैली निकालकर सांकेतिक प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।
इस अवसर पर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ सहित विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे गजेंद्र सिंह राठौड़ ने समस्त वन कर्मचारियों से उसे कर्मचारी जागृति यात्रा में सहयोग का आह्वान किया
​विभागीय समिति वन विभाग के महामंत्री चेतन कुमार नूनीवाल ने बताया कि सरकार कर्मचारियों के लोकतांत्रिक अधिकारों और सुविधाओं पर लगातार चोट कर रही है। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में आरजीएचएस (RGHS) योजना का निजीकरण रोकने तथा समर्पित अवकाश (सरेंडर लीव) के भुगतान पर लगी अघोषित रोक को तुरंत हटाने सहित महासंघ का 25 सूत्री मांग पत्र शामिल है।
इस सामूहिक कार्य बहिष्कार और प्रदर्शन के दौरान विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी और भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रदर्शन में मुख्य रूप से कर्मचारी नेता शेर सिंह यादव, देवेन्द्र नरूका, ओमप्रकाश चोधरी, अजयवीर सिंह, प्रकाश यादव, फतेह बहादुर, गोपाल शर्मा, जितेंद्र सिंह, शंभू सिंह, सहित अनेक पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया और अग्रिम पंक्ति में रहकर कर्मचारियों की आवाज को बुलंद किया।
प्रदर्शन के दौरान सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में सरकार की कर्मचारी-विरोधी नीतियों की घोर निंदा की। नेताओं ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि सरकार जल्द से जल्द कर्मचारी हितों को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक कदम उठाए और 25 सूत्री मांग पत्र को पूरा करे, अन्यथा इस आंदोलन को आगे और अधिक तेज व उग्र किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन की होगी।

चेतन कुमार नूनीवाल
महामंत्री
विभागीय समिति वन विभाग

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube