गुरु भक्तों की पूरी हुई आस, मुनि आदित्य सागर करेंगे उदयपुर में चातुर्मास उदयपुर सेक्टर 11 में चातुर्मास करने की घोषणा से समूचे मेवाड़ में खुशी की लहर
By Goapl Gupta ·
26 May 2026 ·
17 views
गुरु भक्तों की पूरी हुई आस, मुनि आदित्य सागर करेंगे उदयपुर में चातुर्मास
उदयपुर सेक्टर 11 में चातुर्मास करने की घोषणा से समूचे मेवाड़ में खुशी की लहर
उदयपुर संवाददाता विवेक अग्रवाल। पट्टाचार्य विशुद्धसागर महाराज के प्रिय शिष्य श्रुत संवेगी, महाश्रमण, मुनि आदित्य सागर महाराज ससंघ का 2026 का चातुर्मास झीलों की नगरी उदयपुर के सेक्टर 11 उदयपुर में होगा।
आदिनाथ दिगम्बर जैन चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष पारस चित्तौड़ा ने बताया कि रविवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में मुनि आदित्य सागर महाराज के 40 वे अवतरण दिवस पर आयोजित विराट समारोह में उदयपुर में चातुर्मास करने का निवेदन करने के लिए हजारों जैन समाजजन इंदौर पहुंचे। विभिन्न स्थानो के जैन समाज द्वारा चातुर्मास निवेदन के बीच श्रमण मुनि आदित्य सागर महाराज के उदयपुर में चातुर्मास करने की घोषणा से उपस्थित उदयपुर जैन समाजजन खुशी से झूम उठे। सोशल मीडिया के माध्यम से उदयपुर चातुर्मास करने की घोषणा से समूचे मेवाड़ में खुशी की लहर छा गई। इस अवसर पर अध्यक्ष पारस चित्तौड़ा, रोशन लाल गदावत, कैलाश चित्तौड़ा, विमल नाथुओत, पारस सिंघवी सहित सैकड़ो श्रावक श्राविकाएं मौजूद थे।
अध्यक्ष पारस चित्तौड़ा ने बताया कि श्रमण मुनि आदित्य सागर महाराज 16 भाषाओं के ज्ञाता है। राजस्थान में चतुथ चातुर्मास हैं। उनके कठिन तपश्चर्या, अनेक ग्रंथ साहित्य के प्रणेता मुनि आदित्य सागर महाराज का उदयपुर में चातुर्मास पूरे नगर के लिए एक महान सौभाग्य है।