ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

रायपुर में बड़ा हादसा टला, ओवरलोड डंपर ने तोड़ी 11,000 केवी लाइन, क्षेत्र की सप्लाई बाधित*

By Goapl Gupta · 26 May 2026 · 34 views
*रायपुर में बड़ा हादसा टला, ओवरलोड डंपर ने तोड़ी 11,000 केवी लाइन, क्षेत्र की सप्लाई बाधित*
रिपोर्टर (शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज राजस्थान
*पाटन*। राजकीय प्राथमिक चिकित्सालय रायपुर के मुख्य गेट के सामने एक ओवरलोड डंपर ने 11,000 केवी की बिजली लाइन को टक्कर मार दी। हादसे में लाइन टूट गई और रायपुर पाटन सिटी की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर की ऊंचाई ज्यादा होने के कारण वह लाइन से टकरा गया। गनीमत रही कि उस समय लाइन के नीचे कोई व्यक्ति या वाहन नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

टक्कर लगते ही लाइन टूटकर नीचे गिर गई, जिससे अस्पताल और आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया गया।

बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ओवरलोड वाहनों की वजह से इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। मामले की जांच की जा रही है और डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह खनन माफियाओं ने खान विभाग और पुलिस विभाग से बचने के लिए नया रास्ता निकाला है। पाटन प्रशासन को इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगनी चाहिए। अन्यथा यह यमदूत बनकर दौड़ रहे औवर लोडिंग डंपरों ने न जाने कितनों की जान ले चुके और कितनों की ओर
लेंगे। यह विचारणीय और अत्यंत गंभीर विषय है

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube