किशनगढ़रेनवाल में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू
By Goapl Gupta ·
26 May 2026 ·
11 views
किशनगढ़रेनवाल में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू
संवाददाता गौरव पारीक
किशनगढ़रेनवाल में अतिक्रमण हटाने की प्रस्तावित कार्रवाई के विरोध में सोमवार से ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। यह धरना लूनियावास ग्राम पंचायत के ग्रामीणों द्वारा दिया जा रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि लूनियावास क्षेत्र में स्टेट हाईवे निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन द्वारा सड़क परिधि के आसपास लगभग 49 स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां कल से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होने की संभावना है।
धरने का नेतृत्व पंचायत समिति सदस्य संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र सिंह सुरपुरा कर रहे हैं। ग्रामीणों ने सरपंच एवं उसके पति पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई के आरोप लगाए हैं। साथ ही प्रभावित लोगों को उचित सुनवाई का अवसर नहीं देने का भी आरोप लगाया गया है।धरनार्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने बिना समाधान के कार्रवाई शुरू की, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। तहसील कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।