ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर के नेतृत्व में फ्लैग मार्च

By Goapl Gupta · 25 May 2026 · 44 views
त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर के नेतृत्व में फ्लैग मार्च

उदयपुर संवाददाता विवेक अग्रवाल। आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के नेतृत्व में उदयपुर पुलिस द्वारा शहर के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर तथा शहर के समस्त वृताधिकारी, थानाधिकारी, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट व पुलिस जवानों ने मिलकर कानून-व्यवस्था व शांति बनाए रखने का संदेश दिया। फ्लैग मार्च घंटाघर, धानमंडी, हाथीपोल, सूरजपोल, व अंबामाता थाना क्षेत्र के संवदेनशील मार्गों से होकर गुजरा। जिसका उद्देश्य त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखना, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखना और आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना था। फ्लैग मार्च के बाद जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर द्वारा पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube