ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

पानी की टंकी से नल कनेक्शन तेज करने की मांग*

By Goapl Gupta · 25 May 2026 · 37 views
*पानी की टंकी से नल कनेक्शन तेज करने की मांग*


जयपुर। बैनाड़ रोड की श्याम नगर में निर्मल विहार स्थित पानी की टंकी के लिए फाइल लगाई जाने के बाद भी सर्वे और डिमांड नोटिस शिथिलता से आ रहे हैं। इस समस्या के चलते पिछले कई दिनों से क्षेत्र में नए कनेक्शनों की कार्यवाही रुकी हुई है। संयुक्त विकास समिति के संयोजक सिंधु वीर नानकराम थावानी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस समस्या को लेकर बैठक आयोजित कर निर्णय लिया गया है कि इस मामले में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को पत्र लिखकर ध्यान आकर्षित कर निवेदन किया जाएगा। जबकि सह संयोजक मानसिंह सिंह शेखावत ने बताया कि इस समस्या को लेकर ईमेल के जरिए पत्र प्रेषित किया गया है। बैठक में भगवान सिंह राठौड़, मूल सिंह शेखावत, बलदेव सिंह शेखावत, सुरजीत सिंह राठौड़, राम सिंह शेखावत, समाजसेवी हरि सिंह राठौड़ सहित अन्य उपस्थित रहे। पत्र में लिखा गया है कि क्षेत्रवासियों की तरफ से करबद्ध निवेदन है कि इस कार्य को गति प्रदान किया जाए। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को तत्परता से कार्य करने के लिए निर्देशित किया जाए ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम "हर घर नल से जल" साकार हो और टंकी का जल हर घर समय पर पहुंच सके। सह संयोजिका भूमि कृपलानी व सह संयोजक बजरंग झा ने आशा और विश्वास व्यक्त करते हुए कहा है कि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी इस विषय पर प्रभावी कार्यवाही कर आमजन की सुविधा का ख्याल रखेंगी।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube