ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

सिंगोद खुर्द से निकली कलश व कांवड़ यात्रा, पंचमुखी हनुमान मंदिर धाम सिंगोद स्थित ओंकारेश्वर महादेव में हुआ जलाभिषेक

By Goapl Gupta · 25 May 2026 · 7 views
सिंगोद खुर्द से निकली कलश व कांवड़ यात्रा,

पंचमुखी हनुमान मंदिर धाम सिंगोद स्थित ओंकारेश्वर महादेव में हुआ जलाभिषेक

चौमू . सिंगोद खुर्द स्थित मणीमहल गंगाकुंज से सोमवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ पंचमुखी हनुमान मंदिर धाम सिंगोद स्थित ओंकारेश्वर पंचेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंचमुखी हनुमान मंदिर धाम सिंगोद के महंत ओकार दास महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
कार्यक्रम संयोजक श्यामसुंदर अग्रवाल ने बताया कि कलश यात्रा बैंड-बाजों के साथ ग्राम सिंगोद खुर्द के सीतारामजी मंदिर से रवाना हुई, जो सिंगोद कला बस स्टैंड होते हुए सिंगोद स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर धाम पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़े तथा पूरा माहौल शिवमय बना रहा। कार्यक्रम में चौमू के पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, पूर्व सरपंच नेमीचंद अग्रवाल, पूर्व सरपंच त्रिलोक लोच्छिब, पूर्व सरदार सिंह जाखड़, भाजपा नेता पवन चोपड़ा, सीताराम मंदिर कमेटी के संगठन मंत्री परमेश्वर खंडेलवाल, सीताराम मंदिर कमेटी सिंगोद खुर्द अध्यक्ष बजरंग सिंह शेखावत, जमुवाय सेवा ट्रस्ट सिंगोद कला अध्यक्ष हरि सिंह, उपसरपंच मदन सिंह, जबर सिंह, शंकर सिंह, सवाई सिंह, उपसरपंच कल्याण सिंह, सुरेश चोपड़ा, जगदीश घोषलिया, हरिनारायण दूत, महावीर बिजारनिया, भंवर देवंदा, लक्ष्मण सिंह, गुलाब अग्रवाल, मुकेश, विक्रम सिंह, सुमन सिंह, आचार्य जितेंद्र व्यास, टिंकू व्यास, जितेंद्र सिंह, मुकेश कुमावत, संदीप सिंह, सीएम यादव चेतन सिंह, पप्पू टेलर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि गंगाकुंज मणीमहल सीताराम मंदिर से निकली कलश एवं कांवड़ यात्रा में आकर्षक झांकियां और धार्मिक प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा का समापन श्री ओंकारेश्वर महादेव पंचमुखी हनुमान धाम, सिंगोद में जलाभिषेक के साथ हुआ।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube