ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

कर्मचारियों का फूटा गुस्सा: आरजीएचएस योजना के निजीकरण एवं सरेंडर लीव के भुगतान को लेकर 1 घंटे का सामूहिक कार्य बहिष्कार और सांकेतिक प्रदर्शन।

By Goapl Gupta · 25 May 2026 · 67 views
कर्मचारियों का फूटा गुस्सा: आरजीएचएस योजना के निजीकरण एवं सरेंडर लीव के भुगतान को लेकर 1 घंटे का सामूहिक कार्य बहिष्कार और सांकेतिक प्रदर्शन।

​जयपुर। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ के आह्वान पर आज कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर तीखा आक्रोश व्यक्त किया।
विभागीय समिति वन विभाग के महामंत्री चेतन कुमार नूनीवाल ने बताया की राजस्थान सरकार द्वारा कर्मचारी हितों पर किए जा रहे कुठाराघात के विरोध में आज अरण्य भवन मुख्यालय पर 1 घंटे का सामूहिक कार्य बहिष्कार कर सांकेतिक प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की गई। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में आरजीएचएस योजना का निजीकरण नहीं करने तथा समर्पित अवकाश के भुगतान पर अघोषित रोक को तुरंत हटाने सहित महासंघ का 25 सूत्री मांग पत्र शामिल है।
​इस सामूहिक कार्य बहिष्कार और प्रदर्शन के दौरान विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी और भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे, जिसमें तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजयवीर सिंह, विभागीय समिति के अध्यक्ष प्रकाश यादव, निजी सहायक संवर्ग के महामंत्री पृथ्वी सिंह, वन तकनीकी संघ से गोपाल शर्मा और वाहक चालक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, मुकेश शर्मा, सहायक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शंभू सिंह सहित अनेक पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
​प्रदर्शन के दौरान सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने पुरजोर तरीके से राजस्थान सरकार द्वारा कर्मचारी हितों पर किए जा रहे कुठाराघात की घोर निंदा की और चेतावनी दी कि सरकार जल्द से जल्द कर्मचारी हितों को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक कदम उठाए और इस 25 सूत्री मांग पत्र को पूरा करे, अन्यथा इस आंदोलन को आगे और तेज किया जाएगा।


चेतन कुमार नूनीवाल
महामंत्री
विभागीय समिति वन विभाग

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube