ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

संघ व भाजपा के वरिष्ठ नवलकिशोर शर्मा निधन, देह पंचतत्व में विलीन

By Goapl Gupta · 24 May 2026 · 5 views
संघ व भाजपा के वरिष्ठ नवलकिशोर शर्मा निधन, देह पंचतत्व में विलीन

उदयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठतम स्वयंसेवक, भारतीय जनसंघ से भाजपा तक विभिन्न दायित्वों पर रहे नवलकिशोर शर्मा (मामाजी) को आज बड़ी संख्या में उपस्थित संघ, भाजपा व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं तथा समाजजनों ने अंतिम विदाई दी।
एक सौ एक वर्षीय नवलकिशोर शर्मा विगत दिनों से अस्वस्थ होने के बाद गीतांजलि हॉस्पीटल में भर्ती थे, जहां शनिवार शाम उन्होंने अंतिम श्वास ली। वे जनसंघ के समय गोगुंदा, कोटडा व झाडोल के चुनाव प्रभारी रहे व भाजपा में ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष रहे। संघ के वरिष्ठतम स्वयंसेवक शर्मा वनवासी कल्याण परिषद्, भारतीय शिक्षा प्रचार समिति सहित संघ के विविध संगठनों में भी सक्रीय रहे। उनके अनुज शिवकिशोर सनाढ्य उदयपुर के विधायक व यूआईटी चेयरमैन भी रहे।
आज उनकी अंतिम यात्रा से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़, वरिष्ठ नेता प्रमोद सामर, दिनेश भट्ट, पारस सिंघवी, देवीलाल सालवी, डॉ. आलोक चतुर्वेदी, डॉ. विजय विप्लवी, करणसिंह शक्तावत व मंडल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव ने पार्थिव देह पर भाजपा का ध्वज ओढाया। आज प्रातः उनकी अंतिम यात्रा उनके सेक्टर पांच निवास से आरंभ होकर सेक्टर तीन मोक्षधाम पहूची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया । उनके दोहित्र गौरांग शर्मा ने मुखाग्नि दी।
अंतिम यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़, पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी, वरिष्ठ नेता प्रमोद सामर, दिनेश भट्ट, पूर्व उपमहापौर लोकेश द्विवेदी, पारस सिंघवी, देवीलाल सालवी, डॉ. आलोक चतुर्वेदी, डॉ. विजय विप्लवी, मनोहर चौधरी करणसिंह शक्तावत व मंडल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव, जितेन्द्र मारु, पूर्व पार्षद नरेश पंवार, राकेश जैन, संजीव जैन, अजय गुप्ता, कुलदीप जैन व प्रदीप विजयवर्गीय शामिल थे। स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलगुरु प्रो. राजेन्द्र दूबे, शिक्षक नेता भंवर सेठ, सुखाडिया विवि के पूर्व उपाध्यक्ष संजय शांडिल्य, कलडवास चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष गिरीश शर्मा, संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक अम्बालाल सनाढ्य, कार्तिकेय नागर, राजेन्द्र पामेचा, डॉ. पुष्कर लौहार, भगवती लाल ऊदावत व बाबूलाल जैन ने अंतिम यात्रा में सम्मिलित हो श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
राज्यपाल कटारिया परिजनों से मिले:- पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया रविवार अपरान्ह शर्मा के निवास पर पहूचे और परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube