ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

पापड़ के हनुमान मंदिर में 108 कुंडीय श्री राम महायज्ञ की होगी 25 को पूर्णआहुति बड़ी संख्या में आ रहे हैं संत महंत उपमुख्यमंत्री दियाकुमारी ने दी आहुतियाँ

By Goapl Gupta · 23 May 2026 · 15 views
पापड़ के हनुमान मंदिर में 108 कुंडीय श्री राम महायज्ञ की होगी 25 को पूर्णआहुति
बड़ी संख्या में आ रहे हैं संत महंत
उपमुख्यमंत्री दियाकुमारी ने दी आहुतियाँ
जयपुर। विद्याधर नगर सेक्टर 8 स्थित श्री पापड़ वाले हनुमान जी मंदिर में चल रहे 108 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ का कल 25 मई को समापन हो जाएगा। यज्ञ में अयोध्या सहित अनेक धार्मिक पीठाधीश्वर यज्ञ में पधारे। यज्ञ में नित्यार्चन के बाद भगवान श्री कनक बिहारी श्री राम जानकी जी के सहस्त्रनाम की आहुतियां दी जा रही हैं। बीते 17 मई से नौ दिवसीय 108 कुंडीय श्री राम महायज्ञ मंदिर महंत महा मंडलेश्वर श्री राम सेवक दास जी महाराज के सानिध्य में चल रहा है। आज यज्ञ में राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दियाकुमारी भी पहुंची और यज्ञ में आहुतियाँ दी। यज्ञ आचार्य पंडित सतीश शास्त्री ने बताया कि लगभग 11 हजार आहुतियाँ दी गई।आज भी कई अखाड़ों के संत यज्ञ स्थल पर पहुंचे।
यज्ञ समिति के पदाधिकारियों डॉ पवन कुमार गुप्ता राजेंद्र अग्रवाल ललित अग्रवाल रतन सिंह सुरेश कुमार कपिल देव कजोड़मल गुर्जर एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने दिया कुमारी का स्वागत किया। प्रवक्ता मीठालाल सामोता ने बताया कि यज्ञ प्रतिदिन बड़ी संख्या में आ रहे भक्तजन पंगत प्रसादी ग्रहण कर रहे हैं। इससे पूर्व यज्ञ में पधारने वाले संतों में प्रमुख श्री राम रिछपाल दास जी महाराज त्रिवेणी धाम, श्री जनार्दन दास जी महाराज नारायणपुर धाम, श्री हेमराज दास जी महाराज मालेश्वर डूंगरी एवं श्री प्रहलाद दास जी महाराज कुंडा धाम शामिल हैं।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube